जीवनपर्यंत गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे : विधायक
जमुई। समाजवादी नेता स्व. शिवनंदन झा अपने राजनीतिक जीवन में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले।
जमुई। समाजवादी नेता स्व. शिवनंदन झा अपने राजनीतिक जीवन में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। वे आज भी प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं। उक्त बातें गुरुवार को सूबे के पूर्व मंत्री स्व. शिवनंदन झा की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. रविन्द्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि मजदूरों व शोषितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं का निदान कराना उनकी खासियत थी। जीवनपर्यंत उनके दामन पर दाग नहीं लगा। लोजपा नेता पन्ना ¨सह ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हमलोग उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। समाजसेवी विनोद यादव ने स्व. झा के बचे हुए कार्य को पूरा करने की बात कही। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्व. शिवनंदन झा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रो. रामोतार ¨सह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, मिथलेश झा, दामोदर ¨सह, योगेन्द्र रावत, सूर्यावत्स, श्यामसुन्दर पासवान, राजू यादव, प्रो. श्रीप्रकाश झा, जयनंदन ¨सह, सुरेर्श्वर प्रसाद, कृष्णनंदन ¨सह, निसार अहमद, भक्तिनाथ झा, कल्याण ¨सह, माधुरी पासवान, विजय अग्रहरी, सुखदेव यादव, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।