Move to Jagran APP

सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए दादा

जमुई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह की शनिवार को नयागांव स्थित समाधि स्थल पर सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 03:00 AM (IST)
सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए दादा
सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए दादा

जमुई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह की शनिवार को नयागांव स्थित समाधि स्थल पर सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नयागांव में कटहरा नदी तट पर अवस्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सांसद चिराग पासवान, झाझा विधायक डॉ. रविन्द्र यादव, बेलहर विधायक जनार्दन मांझी सहित कई नेताओं ने स्व. दादा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

loksabha election banner

सांसद चिराग पासवान ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए किए गए कार्य के लिए स्व. दादा सदैव याद किए जाएंगे। उनके पदचिन्हों पर चलने का हरसंभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि दादा हमारे जीवन में प्रेरणास्रोत रहे हैं। झाझा विधायक डॉ. रविन्द्र प्रसाद ¨सह ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दिग्विजय बाबू सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने बांका व बिहार के विकास के लिए जो कार्य किया उसे इलाके के लोग व बिहारवासी सदैव याद रखेंगे। उनकी कमी आज हमलोगों को खल रही है। वे कुषाग्र बुद्धि के नेता थे। बिहार सरकार के पूर्व भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दादा का सानिध्य बड़े भाई के रूप में हमेशा प्राप्त हुआ है। उनकी कमी आज बांका व जमुईवासियों को खल रही है। जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप ने कहा कि स्व. दादा हमलोगों के अभिभावक थे। स्व. दादा के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में स्व. दादा के भाई कुमार त्रिपुरारी ¨सह, दिनेश कुमार ¨सह, प्रमोद ¨सह, पुत्री मानशी ¨सह, भतीजा राष्ट्रदीप ¨सह आदि शामिल थे। समाजसेवी आईपी गुप्ता, डॉ. शशिशेखर प्रसाद, बांका के भाजपा जिलाध्यक्ष विकास ¨सह, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, विक्रम प्रताप ¨सह, उप प्रमुख सुंदर बेसरा, जिप अध्यक्ष बांका सुनील कुमार ¨सह, जिप अध्यक्ष भागलपुर अनंत कुमार साह, रालोसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मंटू, हिम्मत ¨सह, विपिन ¨सह के अलावा जमुई के भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह, प्रदेश भाजपा नेता मनीष पांडेय, विकास ¨सह, अरुण ¨सह, रालोसपा नेता अनिल ¨सह, सांसद प्रतिनिधि जीवन ¨सह, सौरव पांडेय, जिला लोजपा नेता शिबू ¨सह, चंदन ¨सह, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ¨सह, भाजपा नेता संतोष कुमार ¨सह, विनोद यादव, प्रमोद मंडल, पवन ¨सह, अमरेश ¨सह, विनोद कुमार ¨सह, विवेकानंद ¨सह, दिवाकर ¨सह, यदुनंदन मोदी, प्रखंड प्रमुख शम्भु कुमार केशरी, अनीता मंडल, ग्रामीण योगेन्द्र रावत, फौदी प्रसाद यादव के अलावा ग्रामीण व स्थानीय नेताओं ने भी पुष्प अर्पित कर स्व. दादा को नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.