22 मई से स्कूलों में होगा आधार निबंधन
जमुई। आगामी 22 से 26 मई तक विद्यालयों में आधार निबंधन सह सुधार कार्य का संपादन किया जाएगा। इ
जमुई। आगामी 22 से 26 मई तक विद्यालयों में आधार निबंधन सह सुधार कार्य का संपादन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस बाबत सूचीबद्ध विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को आधार निबंधन के संबंध में जानकारी दे दी गई है जहां निश्चित तिथि को छात्र-छात्राओं का आधार निबंधन कराया जाना है। उन्होंने बताया कि जमुई प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय अड़सार, बरहट प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय मलयपुर, लक्ष्मीपुर में प्लस टू उच्च विद्यालय जिनहरा, गिद्धौर प्रखंड में प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ उच्च विद्यालय, झाझा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बूढ़ीखाड़, सोनो में प्लस टू उच्च विद्यालय महेर्श्वरी, चकाई में प्लस टू उच्च विद्यालय बिचकोड़वा खैरा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गरही के अलावा सिकन्दरा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय महादेव सिमरिया व अलीगंज में प्लस टू जनता उच्च विद्यालय अलीगंज में आधार निबंधन सह सुधार हेतु कार्य किया जाएगा।