48 घंटे बाद भी अपहृत मुंशी का नहीं मिला सुराग
जमुई। 48 घंटे बीत गए पर अभी तक अपहृत मुंशी का सुराग सिकन्दरा पुलिस नहीं जुटा पाई है। अपहृत मुंशी उमा
जमुई। 48 घंटे बीत गए पर अभी तक अपहृत मुंशी का सुराग सिकन्दरा पुलिस नहीं जुटा पाई है। अपहृत मुंशी उमा ¨सह औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के करपा गांव का रहने वाला है। मुंशी की देखरेख में कैलाश डैम के समीप नहर की खुदाई कराई जा रही थी। रविवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने फिरौती को लेकर उसे अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस द्वारा अपहृत की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दो दिनों से लछुआड़, ऋषिडीह के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है लेकिन मुंशी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने संदेह के आधार पर ऋषिडीह गांव के दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष विवेक भारती का कहना है कि पूछताछ के लिए इसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार अपहृत की बरामदगी के लिए एसएसबी, एसटीएफ, सैप जवानों के सहयोग से संभावित जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताते चलें कि नहर की खुदाई का कार्य दिलीप कुमार नामक किसी संवेदक ने ले रखा है। दो करोड़ चौंतीस लाख की योजना है। इधर इस घटना को लेकर कुण्डघाट में चल रही खुदाई का कार्य प्रभावित होने की संभावना है। कार्य में लगे बाहरी मजदूरों में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अपहृत मुंशी का सुराग जुटाने में पुलिस लगी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।