दो घरों से डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी
जमुई। सोमवार की रात दो घरों से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। थाना क्षेत्र के परांची प
जमुई। सोमवार की रात दो घरों से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। थाना क्षेत्र के परांची पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव निवासी पंचानंद पांडेय के घर चोरों ने सेंध काटकर प्रवेश किया। घर में रखे बक्से से नकद पांच हजार, सोना की बाली, चांदी की सिकड़ी, कांसा, पीतल का बर्तन, जमीन संबंधी कागजात, कपड़ा सहित लगभग एक लाख की संपत्ति चुरा ली। चोरी की दूसरी घटना इसी गांव के डहरू पांडेय के घर घटी। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 30 भर चांदी का जेवरात, कपड़ा, जमीन के कागजात चुरा लिया। जब सुबह गृहस्वामी की नींद खुली तो देखा कि चोरों ने घर के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ितों द्वारा लिखित जानकारी चकाई थाना को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।