Move to Jagran APP

बांड पर छूटा हत्याकांड का आरोपी सहदेव

जमुई। शहर के कल्याणपुर मुहल्ले में मंगलवार की रात हुई सुधीर यादव की हत्या के मुख्य आरोपी कल्याणपुर न

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM (IST)
बांड पर छूटा हत्याकांड का आरोपी सहदेव
बांड पर छूटा हत्याकांड का आरोपी सहदेव

जमुई। शहर के कल्याणपुर मुहल्ले में मंगलवार की रात हुई सुधीर यादव की हत्या के मुख्य आरोपी कल्याणपुर निवासी सहदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया है। एसडीपीओ नेसार अहमद साह ने बताया कि सहदेव यादव को बांड पर छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि निराधार आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता। पुलिस का अनुसंधान जारी है। अनुसंधान में दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। बताते चले कि सुधीर यादव हत्याकांड में सहदेव को बचाने के लिए कल्याणपुर गांव के सैकड़ों लोगों ने बुधवार शाम थाना पहुंच कर सहदेव को निर्दोष बताया। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि परिवार के सभी सदस्यों का बयान अलग अलग देखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.