अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
जमुई। चकाई पुलिस ने वाहन जांच अभियान के क्रम में बुधवार को अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार
जमुई। चकाई पुलिस ने वाहन जांच अभियान के क्रम में बुधवार को अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि बरामद शराब झारखंड से बेगूसराय एवं समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही चकाई चौक के समीप वाहन जांच अभियान प्रारंभ किया गया। इसी दौरान गिरिडीह की ओर से आ रही बोलेरो की जांच की गई तो उसमें रायल स्टेग 750 एमएल का 48 बोतल तथा 375 एमएल का 96 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब के साथ ही तस्करी में लिप्त समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना के बसौना निवासी कामदेव ठाकुर को गिरफ्तार कर बोलेरो को जब्त कर लिया। वही दूसरी ओर चकाई चौक के पास ही शराब की एक और खेप पकड़ी गई। जिसमें एक व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसके पास से ब्लेंडर्स प्राइड की 12 बोतल बरामद की गई। शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी ¨मटू कुमार के रूप में की गई। गिरफ्तार दोनों तस्करों को पुलिस ने जमुई भेज दिया है। अभियान में नुनुवा टुड्डू, सुरेश ¨सह, रोहित गुप्ता व सैप जवान शामिल थे।