अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झाझा में कई कार्यक्रम आयोजित
जमुई। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहने के कारण प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अल
जमुई। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहने के कारण प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अलावा स्थानीय चांदवारी मैदान, स्टेशन क्लब आदि जगहों पर योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। चांदवारी मैदान में आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योग शिविर लगाया गया जिसमें शहर के व्यवसायियों एवं बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा जटिल योग कराए गए। सुबह पांच बजे से प्रारंभ योग सात बजे तक चला। इस मौके पर कृष्णनंदन ¨सह, जिला पार्षद पवन राम, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश माथुरी, प्रफुलचन्द्र त्रिवेदी, भैयाला माथुरी, सूरज वर्णवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, बब्लू कुमार ¨सह, विजय अग्रहरी सहित काफी संख्या में व्यवसायी संगठन के लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर स्टेशन क्लब में रेलवे कर्मचारियों द्वारा योग शिविर का आयोजन ईसीकेआरयू के शाखा सचिव मुरारी ¨सह के नेतृत्व में लगाया गया था। मध्य विद्यालय चरधरा में वरीय महिला शिक्षिका बिन्दू कुमारी ने विद्यालय के वर्ग सात एवं आठ के बच्चों को योग की पूरी जानकारी देते हुए हुए योगाभ्यास कराया। केन्द्रीय विद्यालय झाझा में प्राचार्य एसएन तिवारी के नेतृत्व में बच्चों को योग पतंजलि की निशा कुमारी ने सिखाया। झाझा पब्लिक स्कूल में निदेशक सुरेन्द्र निराला की अगुआई में तो सरडोनिक्स स्कूल में विद्यालय प्राचार्य विष्णु शर्मा के नेतृत्व में बच्चों को योग कराया गया। ऐसे प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।