योग से हर रोगों से मिल सकता है निजात
जमुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को भाजपा नेता सोनेलाल पासवान ने अलीगंज अस्पताल परिसर में योग
जमुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को भाजपा नेता सोनेलाल पासवान ने अलीगंज अस्पताल परिसर में योग कार्यक्रम की शुरुआत की और घंटो योग कर योग के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। साथ ही लोगों को योग करके योगाभ्यास के नियम व होने वाले फायदे बताए। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर योग किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनेलाल पासवान ने कहा कि योग हमारा भारत का पुराना पहचान है। योग करके हमारे देश के ऋषि-मुनी तप व योग कर हजारों वर्षों तक जीवित व निरोग रहते थे। इसलिए योग करके हर रोगों से छुटकारा मिल सकता है। मौके भाजपा के मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह, नवीन कुमार, राजकुमार प्रसाद, दशरथ राम चंद्रवंशी, आशो राम, अजय ¨सह, विक्रम चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।