Move to Jagran APP

साइकिल के लिए सड़क पर उतरे बच्चे

जमुई। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय धधौर के आक्रोशित छात्रों के साथ विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 06:41 PM (IST)
साइकिल के लिए सड़क पर उतरे बच्चे
साइकिल के लिए सड़क पर उतरे बच्चे

जमुई। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय धधौर के आक्रोशित छात्रों के साथ विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने साइकिल राशि नहीं मिलने के विरोध में एनएच 333 ए सिकन्दरा-जमुई मुख्यमार्ग स्थित धधौर के समीप जाम कर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन से घंटो यातायात बाधित रहा। छात्रों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक राशि उपलब्ध रहने के बावजूद वितरण नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानाध्यापक पर छात्रों से अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदरा के प्रखंड संयोजक आनन्द कुमार ने कहा कि छात्र- छात्राओं की समस्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा तत्पर रहता है। धधौर हाईस्कूल के शिक्षक हमेशा मनमानी करते हैं। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी रवि कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश्वर प्रसाद शर्मा व अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, सीधेश्वर प्रसाद दलबल के साथ पहुंच गए। पदाधिकारी द्वय के पहल पर उग्र छात्र-छात्रा शांत हुए। प्रधानाध्यापक के साथ पदाधिकारियों और ग्रामीणों की वार्ता हुई जिसमें राशि वितरण के सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक सुरेन्द्रनाथ पाठक ने बताया कि बबाल कर रहे छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है। जहां तक राशि वसूलने का आरोप है वह गलत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.