विद्युत दर वृद्धि पर फूंका सीएम का पुतला
जमुई। रविवार की देर शाम भाजपाइयों ने बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्र
जमुई। रविवार की देर शाम भाजपाइयों ने बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। प्रदर्शन जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार सुरेन्द्र पंडित ने कहा कि वर्तमान समय में सूबे की जनता अघोषित कटौती से त्रस्त है। बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इसमें सुधार की बजाय मूल्य वृद्धि करना जनविरोधी नीतियों का परिचायक है।
वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद ¨सह ने कहा कि नीतीश सरकार को जनता के दुख-दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ब्रजनंदन ¨सह, हरदेव ¨सह, विवेक कुमार ¨सह, सोनेलाल पासवान, ओंकार वर्णवाल, संजय यादव, रंजीत जोशी, महादेव मांझी सहित दर्जनों भाजपा नेता शामिल थे।