भारत मुक्ति व बहुजन क्रांति मोर्चा ने दिया धरना
जमुई। चुनाव में ईवीएम के प्रयोग होने के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के बैन
जमुई। चुनाव में ईवीएम के प्रयोग होने के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष मोर्चा के सदस्यों ने धरना दिया। तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
धरना पर बैठे लोगों ने ईवीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा लगाया। अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ मंडल ने कहा कि चुनाव आयोग पूर्व की भांति बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराए ताकि लोगों को पारदर्शिता पर कोई शक न हो। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार तांती एवं जितेन्द्र तांती ने भी मूल निवासियों को इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 72 घंटे तक चलने वाले इस धरना कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बैलेट पेपर के प्रयोग से बाबा साहेब द्वारा लिखी गई संविधान के तहत सही लोकतंत्र मिल सकेगा। इस मौके पर नरसी मंडल, मुसो दास, मनोज मांझी, युगल मंडल, पवन मंडल, विजय राम, प्रदीप तांती, लखन सोरेन, अरूण पासवान, अशोक मंडल, हरेकृष्ण दास, श्यामसुंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।