संगठन की मजबूती को ले बैठक
जमुई। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की ग
जमुई। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड लोजपा अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने की। बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी की मजबूती के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए लोजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी राय दी। बैठक में यह तय किया गया कि पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए इसके सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाना है। साथ ही सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में जिले व संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से लोगों को रूबरू कराना है। बैठक को लोजपा के जिलाध्यक्ष मोती उल रहमान व सांसद प्रतिनिधि जीवन ¨सह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।