Move to Jagran APP

भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जमुई। बिजली शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रखंड भाजपा ने रविवार को मलयपुर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फ

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 05:58 PM (IST)
भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जमुई। बिजली शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रखंड भाजपा ने रविवार को मलयपुर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह ने कहा कि बिहार की गरीब जनता को नीतीश सरकार ने अंधकार में धकेल दिया है। बिजली शुल्क में 55 फीसद की वृद्धि गरीब जनता के साथ मजाक है। इसके पूर्व कामिनी विद्यालय के प्रागंण में भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर झंडोत्तोलन, 12 से 14 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म वर्ष को गरीब कल्याण दिवस मनाने के निश्चय के तहत केंद्र सरकार के विकासात्मक कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने को लेकर कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी कार्तिक वर्मा, भाजपा नेता विनोद ¨सह पप्पु, शंभुनाथ ¨सह, रणवीर ¨सह, राजेश भारती, संतोष मांझी, टून ¨सह, काशी ¨सह, मनोज ठाकुर, महेश राम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.