Move to Jagran APP

होमगार्ड जवानों का समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल

जमुई। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जवानों ने शुक्रवार को समाहरणालय

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:52 AM (IST)
होमगार्ड जवानों का समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल
होमगार्ड जवानों का समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल

जमुई। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जवानों ने शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। भूख हड़ताल के दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह ने की। मौके पर होमगार्ड के जवानों ने आंदोलन के समर्थन तथा बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के फैसले को लागू कराने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन 9 मार्च से जारी है। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री न्याय का सर्वोच्च मंदिर सुप्रीम कोर्ट का समान काम के बदले समान वेतन देने के फैसले का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार के अडि़यल रवैया के कारण धरना, सामूहिक अवकाश के बाद भूख हड़ताल और फिर मशाल जुलूस निकालने की नौबत आई। इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो 28 मार्च को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे और जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सत्यनारायण ¨सह, जिला सचिव कृष्ण कुमार दूबे, उपसचिव अमोद ¨सह, डेलीगेट दिनेश यादव, बबन तिवारी, शंकर यादव, अर¨वद कुमार ¨सह, गोखुल रावत, मिथिलेश सिन्हा, टोला सेवक संघ के प्रदेश सहायक सचिव नीतेश्वर आजाद एवं जिले भर से आए गृहरक्षक मौजूद थे। भूख हड़ताल में महिला गृहरक्षकों ने भी शिरकत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.