अज्ञात बच्ची का शव बरामद
जमुई। थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल में एक गड्ढे से पुलिस ने चार साल की बच्ची का शव बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:52 AM (IST)
जमुई। थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल में एक गड्ढे से पुलिस ने चार साल की बच्ची का शव बरामद किया है। शव कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जानवरों ने नोंच-नोंच कर क्षत-विक्षत कर दिया था। लकड़ी काटने जंगल गए कुछ लोगों की नजर बच्ची के शव पर पड़ी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर अवर निरीक्षक अतुल मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्ची की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गड्ढे में फेंक दिया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें