Move to Jagran APP

वारंटी स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

-आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया था पैसा मांगने का आरोप संवाद सहयोगी, जमुई। आशा कार्यकर्ताओं से सिकंद

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:16 PM (IST)
वारंटी स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

-आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया था पैसा मांगने का आरोप

loksabha election banner

संवाद सहयोगी,

जमुई। आशा कार्यकर्ताओं से सिकंदरा के एक स्वास्थ्यकर्मी को महंगा पड़ा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को सोनो से गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्यकर्मी साकेत बिहारी वर्तमान में सोनो में पदस्थपित हैं। आरोपी की गिरफ्तारी निगरानी विभाग द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई। वर्ष 2010 में आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा के तत्कालीन कर्मी साकेत बिहारी पर प्रोत्साहन राशि देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया था। इस संबंध में सिकंदरा थाना कांड संख्यां 43/ 10 दर्ज है। बाद में मामला निगरानी विभाग में स्थानांतरित हो गया। निगरानी की टीम ने प्रारंभिक जांच में मामले को सही पाया। इस आधार पर न्यायालय से वारंट लिया गया। सिकंदरा पुलिस को वारंट मिलने के बाद गुरुवार को उक्त स्वास्थ्यकर्मी को सोनो के स्वास्थ केन्द्र से गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.