Move to Jagran APP

संजय मंडल को मिली सोनो की कमान

जमुई। सोनो प्रखंड जदयू का सांगठनिक चुनाव के लिए गुरुवार को मिडिल स्कूल के मैदान में कार्यकर्ताओं

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:04 PM (IST)
संजय मंडल को मिली सोनो की कमान

जमुई। सोनो प्रखंड जदयू का सांगठनिक चुनाव के लिए गुरुवार को

loksabha election banner

मिडिल स्कूल के मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति संजय मंडल को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया। पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, प्रदेश महासचिव ई. शंभूशरण व निर्वाची पदाधिकारी में दिनेश मंडल उपस्थित थे। जदयू के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद संजय मंडल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करता रहूंगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से सोनो में जदयू की पैठ बढ़ेगी। मौके पर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या मंडल, रामचरित्र मंडल, वरुण मंडल, अनुज मंडल, नवल किशोर महतो, प्रकाश दास, राजेश कुमार मंडल, प्रकाश बौद्ध, तुलसी मंडल, अशोक ठाकुर, महेश रजक, राजेंद्र मंडल, मो. शमीम अंसारी, मुकेश यादव, ¨टकू मंडल, जयनारायण यादव, विनोद मंडल, मुबारक अंसारी, धीरज कुमार मंडल, विशेश्वर मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, पंकज कुशवाह समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.