झाझा में जर्जर अशोक स्तंभ की मरम्मत शुरू
जमुई। झाझा बाजार में अशोक स्तंभ की जर्जर स्थिति हो गई है। जर्जर स्थिति को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं
जमुई। झाझा बाजार में अशोक स्तंभ की जर्जर स्थिति हो गई है। जर्जर स्थिति को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया। उ मरम्मत में आने वाले खर्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने स्वंय उठाया है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव ने बताया कि 50 की दशक में तात्कालीन विधायक स्व चन्द्रशेखर ¨सह के नेतृत्व में अशोक स्तंभ का निर्माण कराया गया था। आज स्तंभ झाझा का धरोहर है। इस जगह पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण करना प्रारंभ कर दिया था और कई वाहनों ने स्तंभ की क्षति पहुंचाई।इस जगह को फुटपाथ दुकानदार गलत तरीके से उपयोग कर रहे थे। स्तंभ का कई हिस्सा टूट गया था। उसी दिन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस धरोहर को बचाने की निर्णय लिया। उसके बाद सभी ने एक बैठक कर स्तंभ की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर शहर के कुछ बुद्धिजीवियों ने भी आर्थिक सहयोग कर कार्य प्रारंभ करने की बात कही। इस अवसर पर उदयशंकर झा, मुर्तजा अंसारी, जोगेन्द्र ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, श्रीनाथ ¨सह, देवनंदन यादव, संजय मंडल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।