बूथ लूट के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जमुई। जिले के सोनो प्रखंड के बाबूडीह पंचायत में गुरूवार को हुए मतदान के दौरान आधे दर्जन मतदान केन्द्
जमुई। जिले के सोनो प्रखंड के बाबूडीह पंचायत में गुरूवार को हुए मतदान के दौरान आधे दर्जन मतदान केन्द्रों पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी डॉ. कौशल किशोर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और आधे दर्जन मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की। ज्ञापन में मुखिया प्रत्याशी राजमणि देवी, सहाना खातून, उषा देवी, तूतिया देवी, सरपंच प्रत्याशी चंदा देवी, पंचायत समति सदस्य प्रत्याशी ललन दास, सरपंच प्रत्याशी मीना देवी ने आरोप लगाया कि बाबूडीह पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 58, 60, 63, 64, 68, 69 व 71 को दीपक कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने अपने साथियों के साथ लूट लिया। चुन्नू सिंह की मां जयमंती देवी मुखिया पद के लिए उम्मीद हैं। इसके अलावा मतदान केन्द्र संख्या 59, 63 व 64 पर कमजोर वर्ग के लोगों को मतदान करने नहीं दिया गया। चुनाव अभिकत्र्ता को चुन्नू सिंह ने मतदान केन्द्र से भगा दिया। इसलिए मतदान केन्द्र संख्या 58, 60, 63, 64, 68, 69 व 71 पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की मौजूदगी में पुनर्मतदान कराया जाए।