जयंती को स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय
जमुई। स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री कृष्ण सिंह की जयंती इस बार सफाई स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाई जा
जमुई। स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री कृष्ण सिंह की जयंती इस बार सफाई स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी। इसे लेकर सोनो दुर्गा मंदिर मैदान में कार्यकर्ताओं की एक बैठक मो. इम्तियाज उर्फ छोटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जयंती को स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाए जाने को ले वहा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया। आगामी 17 फरवरी को स्वच्छता अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले जयंती समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यहा बता दें कि स्व. श्री कृष्ण सिंह की 98 वीं जयंती 21 फरवरी को मनाई जाएगी। इस मौके पर प्रभु राम , मुखिया ललित नारायण सिंह , चंद्रशेखर सिंह , प्रदीप सिंह , उमेश दास , रंजीत विश्वकर्मा , गीतानंदन सिंह , गेना माझी , विभूति सिंह , कपिल राम , बबलू सिंह , पिंटू वर्णवाल , पंचानन सिंह , गोरेलाल मंडल , दिवाकर मंडल , नरेंद्र सिंह , मुन्ना अंसारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।