पैक्स अध्यक्ष पद पर संतोष की फिर हुई जीत
जमुई। भागलपुर के सहकारिता न्यायालय में कुंदरी संकुरहा पैक्स चुनाव में डाले गए मतों की गिनती बुधवार क
जमुई। भागलपुर के सहकारिता न्यायालय में कुंदरी संकुरहा पैक्स चुनाव में डाले गए मतों की गिनती बुधवार को हुई। एक बार भी संतोष कुमार की दो मतों से जीत हो गई। पिछले 15 महीनों से यह पैक्स चर्चा में रहा है। इस बार संतोष कुमार के पक्ष में डाले गए मतों में पांच मत रद किए गए जबकि गुडडु सिंह के पक्ष में डाले गए दो मत को रद किया गया। संतोष कुमार को 281 मत जबकि गुडडु सिंह को 279 मत मिला। दो मतों से संतोष कुमार की जीत बताई गई। न्यायालय में यह मामला पिछले एक वर्ष से चल रहा था। बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार बैलेट बाक्स को लेकर भागलपुर गए थे। न्यायालय के समक्ष मतों की एक बार फिर से गिनती की गई। गिनती के उपरांत संतोष कुमार को जीत मिली। बताते चलें कि 21 अक्टूबर 2014 को उक्त पैक्स में मतदान हुआ था और 22 अक्टूबर को मतगणना के उपरांत संतोष कुमार को विजयी घोषित किया गया था। मतगणना में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत को लेकर गुडडु सिंह ने पटना के रजिस्टार के न्यायालय में चुनाव परिणाम को चुनौती देकर तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था।