नागेश्वर बने क्षत्रिय संघ के खैरा प्रखंड अध्यक्ष
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के घनबेरिया में रविवार को क्षत्रिय संघ की बैठक जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह की अध्य
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के घनबेरिया में रविवार को क्षत्रिय संघ की बैठक जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षत्रिय संघ के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर खैरा प्रखंड कार्यसमिति के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से नागेश्वर सिंह को अध्यक्ष, डॉ. श्यामसुंदर सिंह, रामानंद सिंह व रामनरेश सिंह को उपाध्यक्ष तथा दिलीप कुमार सिंह को सचिव, कन्हैया सिंह, सुधा सिंह एवं शंकर सिंह को संयुक्त सचिव मनोनित किया गया। इसके अलावे अमरेन्द्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही प्रत्येक गांव से एक सदस्य को प्रखंड परिषद के लिए चुना गया। इसके उपरांत पं. नागेन्द्र आचार्य द्वारा प्रखंड अध्यक्ष को पगड़ी एवं तिलक लगाकर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. रविश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे।