Move to Jagran APP

पशुओं में बीमारी से किसान परेशान

जमुई। प्रखंड के सरौन पंचायत में फैले दर्जनों पशु खोरहा नामक बीमारी की चपेट में हैं। इस कारण पशु पालक

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 06:15 PM (IST)
पशुओं में बीमारी से किसान परेशान

जमुई। प्रखंड के सरौन पंचायत में फैले दर्जनों पशु खोरहा नामक बीमारी की चपेट में हैं। इस कारण पशु पालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालन किसान व सरौन चरघरा निवासी ब्यास चौधरी, श्यामदेव राय, रामविलास राय, पंचान्नद चौधरी, खुशरू चौधरी, इन्द्रदेव राय, अधीर चौधरी, उदय यादव, राजेश यादव, बंगटू दास, सुरेश यादव आदि ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सरौन पंचायत में पशुओं के बीच यह बीमारी तेजी से फैल रही है। हमलोगों का दर्जनों पशु गाय, भैंस, बैल आदि इससे आक्रात होकर असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस बीमारी के बारे में चकाई स्थित पशु चिकित्सालय जाकर पशु चिकित्सक कुमार सचिन को भी इसकी जानकारी दी गई। पंचायत में पशु चिकित्सक को कैंप कर इलाज करने का अनुरोध भी किया। मगर अब तक कोई चिकित्सक सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। तब जाकर पशु पालक द्वारा झारखंड के चतरो से पशुओं का इलाज कराया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर पशु चिकित्सक चकाई कुमार सचिन ने बताया कि पहले प्रखंड में पशुओं को टीका लगाया गया है। अभी भी टीकाकरण हेतु कई पंचायत बचा है। जहां पशुओं को टीका नहीं लगाया गया है। खोरहिया बीमारी का इलाज भी अस्पताल में आए पशुपालकों के पशुओं का किया जा रहा है। अब अस्पताल में टीका उपलब्ध नहीं है। पूरे प्रखंड में टीकाकरण के बाद ही इस जानलेवा रोग पर लगाम लगाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.