हमेशा रहूंगी जनता के साथ : विधायक
जमुई। स्व. फाल्गुनी प्रसाद यादव के अनन्य सहयोगी कार्यकर्ता रहे रामदेव यादव के असामयिक निधन पर चकाई क
जमुई। स्व. फाल्गुनी प्रसाद यादव के अनन्य सहयोगी कार्यकर्ता रहे रामदेव यादव के असामयिक निधन पर चकाई की विधायक सावित्री देवी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। रविवार को विधायक महेश्वरी पंचायत के सुग्गाटाड गाव स्थित रामदेव यादव के घर पहुचीं व शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सात्वना दी। इस मौके पर सावित्री देवी ने कहा कि क्षेत्र वासियों के हर सुख-दुख में वह उनके साथ हैं। उनका पूरा प्रयास है कि लोगों को सरकारी योजनाओं का समय पर व सही लाभ मिले। रामदेव जी के असामयिक निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है क्योंकि अभी संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य किया था। विधायक ने स्व. रामदेव यादव की पत्नी राधा देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया व उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर लक्ष्मण पंडित , बंगाली यादव , अशोक यादव , राजकुमार यादव , ब्रहमदेव यादव , प्रमोद यादव , शिशुपाल माथुरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।