Move to Jagran APP

चाय बेचने वाले पहनते हैं 15 लाख का सूट : हेमंत

जमुई। हमारे प्रधानमंत्री अपने आप को गरीब, अतिपिछड़ा और चाय बेचने वाला बताकर केन्द्र की सत्ता हासिल की

By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 08:12 PM (IST)
चाय बेचने वाले पहनते हैं 
15 लाख का सूट : हेमंत

जमुई। हमारे प्रधानमंत्री अपने आप को गरीब, अतिपिछड़ा और चाय बेचने वाला बताकर केन्द्र की सत्ता हासिल की और अब वे 15 लाख रुपये का सूट पहनकर विदेशों की यात्रा करते हैं। उक्त बातें झामुमो के नेता सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रखंड के बिचकोड़वा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों, उद्योगपतियों की पार्टी है। वह अडानी, अम्बानी का भला कैसे हो इसकी चिंता करती है। देश और बिहार का विकास कैसे हो, गरीबों की हालत कैसे सुधरे, नौजवानों को रोजगार कैसे मिले, इसकी चिंता हमारे प्रधानमंत्री को नहीं है। भाजपा जबसे सत्ता में आई है तबसे महंगाई आसमान छू रही है। आलू, दाल, प्याज, तेल सबकी कीमत काफी बढ़ गई है। आम गरीब, गुरूबा माड़-भात खाकर दिन काट रहे हैं। क्या यही है, अच्छे दिन। गरीबों का पेट कैसे भरेगा यह कोई नहीं सोचता। आज आरजेडी, भाजपा, जदयू, चुनाव के हाईटेक प्रचार पर 500 सौ करौड़ से भी अधिक रूपये खर्च कर रही है। अगर यह खर्च किसी क्षेत्र के विकास में लगता तो गरीबों का भला हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में कोई गोमास तो कोई जंगलराज तो कोई शतान की बात करता है। मगर गरीबों का पेट कैसे भरेगा यह कोई नहीं बोलता। हमलोग सपना नहीं, लक्ष्य पाना जानते हैं। 40 वर्षों तक लड़कर झारखंड राज्य लिया। इस बार आप सब एकजुट होकर हमारे प्रत्याशी नेपाली सिंह को जिताएं। जीतने के बाद आपलोगों का हर समय सेवा करते रहेंगे। झामुमो प्रत्याशी नेपाली सिंह ने भी सभा में आए लोगों से हाथ जोड़कर एक बार मौका देने का अनुरोध किया। सभा को लूकस सौरेन, मुंशी मराडी, सुरेश साह, जेठू मराडी, श्री सिंह, चन्द्रिका माहथा ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष ओंकारनाथ बर्णवाल ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.