Move to Jagran APP

नया बिहार बनाने की अपील करता हूं : रघुवर

जमुई। बीते 25 वषरें वाला बिहार चाहिए या फिर नया बिहार चाहिए। मैं लक्ष्मीपुर की धरती से आपलोगों से नय

By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 07:42 PM (IST)
नया बिहार बनाने की अपील करता हूं : रघुवर

जमुई। बीते 25 वषरें वाला बिहार चाहिए या फिर नया बिहार चाहिए। मैं लक्ष्मीपुर की धरती से आपलोगों से नया बिहार बनाने की अपील करने आया हूं। उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रघुवर दास ने कही। श्री दास शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बंगरडीह उच्च विद्यालय के मैदान में झाझा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रविन्द्र यादव के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते 25 वषरें वाला बिहार आपने देखा जिसमें केवल जात-पात और साप्रदायिकता की बात होती थी। अब समय आ गया है कि इन सबों से इतर एक नया बिहार चाहिए। ऐसा बिहार जहा के युवाओं के हाथों में रोजगार हो। ऐसा बिहार जहां के किसान अमीर हों। साथ ही वही गौरवशाली बिहार चाहिए जो देश व दुनिया को नई दिशा दिखा सके।

loksabha election banner

गरीबों की सरकार है भाजपा

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां गरीबों को उसका वास्तविक हक व अधिकार मिलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कहते हैं कि भाजपा गरीबों की पार्टी नहीं है। मगर मैं आपलोगों को बता देना चाहता हूं कि भाजपा ने जात-पात से ऊपर उठकर एक गरीब के बेटे जिसने अपने कैरियर की शुरुआत चाय बेचने से की थी, को देश का प्रधानमंत्री बनाया। इतना ही नहीं जब पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को बहुमत मिली तो लोहा तोड़ने वाले को मुख्यमंत्री का पदभार दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एक मात्र राजनीतिक दल है जिसमें समाज के हर तबके के लोगों को समान महत्व दिया जाता है और यह कभी जात-पात की राजनीति नहीं करती ।

छोटा भाई-बड़ा भाई मिलकर चलेंगे

मुख्यमंत्री श्री दास ने अपने संबोधन में बिहार व झारखंड को छोटा भाई-बड़ा भाई की संज्ञा से नवाजते हुए कहा कि समय आ गया है जब दोनों कदम से कदम मिलाकर चलें ताकि देश को विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार व झारखंड के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। सभा को भाजपा प्रत्याशी डॉ. रविन्द्र कुमार यादव के अलावा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शकर प्रसाद साहए लोजपा के रंजीत पासवान, बिंदेश्वरी यादव आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शभु प्रसाद मंडल ने की जबकि मंच संचालन भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के रामलखन राम ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख कामदेव यादव, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश निराला, ओमप्रकाश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.