सामाजिक न्याय के लिए लड़ती है कांग्रेस : सचिन पायलट
जमुई। काग्रेस गौमास पर बात नहीं करती है बल्कि विकास की बात करती है। जबकि काग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय
जमुई। काग्रेस गौमास पर बात नहीं करती है बल्कि विकास की बात करती है। जबकि काग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है। उक्त बातें शुक्रवार को स्थानीय श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय के खेल मैदान में काग्रेस सासद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट ने महागठबंधन के काग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिस राजस्थान के लोकसभा सीट से हम जीतते आ रहे हैं, वहां भी सिकन्दरा नाम के एक विधानसीट है। वहा 35 वषरें से काग्रेस के विधायक चुनते आ रहे हैं। ठीक, उसी प्रकार बिहार के सिकंदरा विधानसभा में बंटी चौधरी को जीताने का काम करें। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ये बाहरी लोग हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। बिहार को गुजरात मॉडल की जरुरत नहीं है बल्कि बिहार को बिहारी मॉडल चाहिए। उन्होंने कहा कि काग्रेस की पार्टी संविधान निर्माण के समय ही आरक्षण की व्यवस्था की है। आज उसी आरक्षण को भाजपा और आरएसएस के लोग खत्म करना चाह रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि अबकी बार महागठबंधन के साथ काग्रेस की लहर जबरदस्त है। उन्होंने काग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। इस मौके पर हरियाणा के काग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव, एमएलसी दिलीप पंडित चौधरी, काग्रेस पर्यवेक्षक संजय यादव ए काग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष शिव शकर चौधरी, राजद जिला उपाध्यक्ष सोफेन्द्र यादव, राजद नेता अरमानुल हक, प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, जिला महासचिव रामनरेश यादव, पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता उपस्थित थे