संकल्प ट्रस्ट ने चलाया स्वच्छता अभियान
जमुई। स्वच्छता समिति द्वारा संचालित संकल्प ट्रस्ट ने रविवार की सुबह वार्ड नम्बर 23 एवं 24 में स्वच्छ
जमुई। स्वच्छता समिति द्वारा संचालित संकल्प ट्रस्ट ने रविवार की सुबह वार्ड नम्बर 23 एवं 24 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ट्रस्ट की सचिव सरिता कुमारी ने स्वच्छता अभियान के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि भारतवर्ष को पूर्ण स्वच्छ करने हेतु हमारा ट्रस्ट यह कार्यक्रम चला रहा है। इससे पूर्व भी शहर के कुछ वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने जैसे ही सुबह सात बजे से स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य में सहयोग प्रदान करने को आगे आए। समिति के सदस्य घर से निकाले गए कचड़े का संग्रहण करती है और उस कचड़े का निपटारा कराया जाता है। संग्रहण करने की सुविधा अशोक नगर भवन के पास उपलब्ध है। जल्द ही इस कार्यक्रम को महराजगंज में चलाने की योजना है।