जदयू का पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम ढोंग : बृजनंदन
जमुई : फ्रेंड्स ऑफ नरेन्द्र मोदी के जिलाध्यक्ष सह भाजपा प्रचार मंच के क्षेत्रीय प्रभारी बृजनंदन सिंह
जमुई : फ्रेंड्स ऑफ नरेन्द्र मोदी के जिलाध्यक्ष सह भाजपा प्रचार मंच के क्षेत्रीय प्रभारी बृजनंदन सिंह ने कहा कि जदयू द्वारा आयोजित पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम महज एक ढोंग है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जो उपलब्धियां गिनाई जा रही है वह एनडीए सरकार की उपलब्धि है। जदयू को यह बताना चाहिए कि भाजपा से अलग होने के बाद बिहार में नई योजना का नाम क्या है। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि दो वर्षो से विकास कार्य ठप क्यों हैं। 2005 के पहले जंगलराज, आतंकराज था या नहीं? यदि जदयू को वैसे राज वालों से गला मिलना था तो उसे हटाने के लिए जनादेश क्यों मांगा? उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को जनता तो उसी दिन नकार चुकी जब बिहार में लालू-नीतीश राज का पदार्पण हुआ।