ट्रैक्टर ने एक को रौंदा, मौत
संवाद सूत्र, गिद्धौर (जमुई): शुक्रवार की संध्या एनएच-333 पर गंगरा मोड़ पर एक ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति क
संवाद सूत्र, गिद्धौर (जमुई): शुक्रवार की संध्या एनएच-333 पर गंगरा मोड़ पर एक ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। जख्मी की पहचान गंगरा गाव निवासी परशुराम सिंह (56 वर्ष) के रूप में की गई। जिसे इलाज हेतु शनिवार को पटना ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या परशुराम सिंह अपने घर गंगरा से गिद्धौर बाजार जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने उक्त घायल व्यक्ति को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया। जहां डॉ. शब्बीर अहमद द्वारा घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। बाद में पटना ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। इधर डॉ. अहमद ने बताया घायल परशुराम सिंह को हेड इंज्युरी सहित दाहिना पैर और दोनों हाथ टूट गया है एवं ट्रैक्टर का चक्का उनके आत पर चढ़ जाने से उनका लीवर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मृतक परशुराम सिंह के छोटे पुत्र रंजन कुमार ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर जेबीके चिमनी मालिक व कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया गाव निवासी कामेश्वर सिंह का है। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।