डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान
संवाद सूत्र, चंद्रमंडीह(जमुई): पदाधिकारियों की लापरवाही व उदासीन रवैया के कारण चकाई प्रखंड के सैकड़ों
संवाद सूत्र, चंद्रमंडीह(जमुई): पदाधिकारियों की लापरवाही व उदासीन रवैया के कारण चकाई प्रखंड के सैकड़ों किसानों को डीजल अनुदान के तीसरे किश्त की राशि अभी तक मुहैया नहीं हो पाई है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। अनिल उपाध्याय, विवेकानंद उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, प्रताप उपाध्याय, श्यामानन्द उपाध्याय, गन्नु पासवान, पप्पु राय, जनार्दन महथा आदि किसानों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए डीजल अनुदान की राशि मुहैया करा दी गई है। मगर स्थानीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण डीजल अनुदान का तीसरा किश्त अब तक हम किसानों को नहीं मिल पाया है। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार से पूछे जाने पर बताया कि किसानों के डीजल अनुदान की राशि प्राप्त हो चुकी है। कुछ किसानों के बीच इसका वितरण किया जा चुका है। जल्द ही शेष किसानों के बीच राशि का वितरण कर दिया जाएगा।