हम की रैली फ्लाप
सिकन्दरा : पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सिंधु पासवान ने हम पार्टी द्वारा पटना में
By Edited By: Published: Mon, 20 Apr 2015 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 07:42 PM (IST)
सिकन्दरा : पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सिंधु पासवान ने हम पार्टी द्वारा पटना में आयोजित रैली को फ्लाप बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में रहे पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संयोजक जीतनराम माझी अपने सत्ता के सुख भोग लिए आज नीतीश कुमार का विरोध करने में तुले हुए हैं। श्री पासवान ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री सहित कई ऐसे तमाम पूर्व मंत्री व विधायक का साथ प्राप्त है फिर भी रैली में भीड़ का असर नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि कितने भी रैली या महासम्मेलन कर लें कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं है। जदयू पार्टी अपने नैतिक सिद्धांतों को छोड़ कर नहीं चलती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें