मस्जिद में लगायी आग, इमाम गिरफ्तार
संवाद सूत्र, चंद्रमंडीह (जमुई): एक सोची समझी साजिश के तहत बुधवार की रात भलसुंभा गाव स्थित मस्जिद में
संवाद सूत्र, चंद्रमंडीह (जमुई): एक सोची समझी साजिश के तहत बुधवार की रात भलसुंभा गाव स्थित मस्जिद में आग लगने से अफरा-तफरी मची रही। मगर वर्तमान मस्जिद के इमाम मु. अब्दुल लतीप ने आग लगाने वाले पूर्व इमाम मु. खलील अंसारी को देख लिया और इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दे दी। तब दो समुदायों के बीच बन रहा तनाव शात हुआ।
जानकारी के अनुसार भलसुंभा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष विसो मिया द्वारा चंद्रमंडीह थाना में पूर्व इमाम मु. खलील अंसारी को अभियुक्त बनाते हुए चंद्रमंडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में लिखा गया है कि भलसुंभा गाव के मुस्लिम समुदाय द्वारा पूर्व इमाम मु.खलील अंसारी की करनी और कथनी से तंग आकर इमाम खलील अंसारी को पंद्रह दिन पूर्व हटाकर वर्तमान में मु. अब्दुल लतीप को इमाम बनाया गया था। इसके बाद पूर्व इमाम ने बुधवार की रात्रि करीब एक बजे मस्जिद की चाहरदीवारी फादकर मस्जिद में रखे सामान में आग लगा दी जिससे मस्जिद का सारा सामान जल गया। आग की लपटें देख मस्जिद कमेटी अध्यक्ष विसो मिया ग्रामीण मु.अयुब, नाजीर अंसारी, लतीप अंसारी, गफुर अंसारी, फरीक अंसारी, सुदी अंसारी आदि दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद की और दौड़ पड़े। उस समय आग लगाकर पूर्व इमाम खलील वहा से शौच करने का बहाना बनाकर मस्जिद से निकल ही रहे थे कि लोगों ने उन्हें धर दबोचा और इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही साथ पूर्व इमाम को गिरफ्तार कर लिया। इधर गिरफ्तार पूर्व इमाम मु.खलील ने बताया कि मुझपर झूठा आरोप लगाया गया है।