महादलितों ने फूंका सीएम का पुतला
संवाद सहयोगी, जमुई : महादलितों ने शनिवार को कचहरी चैक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पुत
संवाद सहयोगी, जमुई : महादलितों ने शनिवार को कचहरी चैक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्त्रम की अगुवाई कर रहे जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयशेखर माझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महादलित को पहले सीएम बनाया लेकिन एक साजिश के तहत उसका अपमान किया। इस घटना से पूरे बिहार के महादलित अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस अपमान का बदला विधानसभा के चुनाव में लेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अवसरवादी मुख्यमंत्री हैं जो कहते हैं करते नहीं है। जिस जंगल राज का खात्मा करने के लिए बिहारवासियों ने उन्हें सत्ता सौंपा। वे फिर लालटेन की रोशनी में तीर से शिकार करना चाहते हैं। आज उन्हें जंगल राज की याद नहीं आती। इस मौके पर यमुना माझी, बालदेव माझी, नीतेश्वर आजाद, धथुरी माझी, सोनिया देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।