धान देने के बाद भी नहीं मिली राशि
स्ावाद सूत्र, अलीगंज(जमुई) : अलीगंज प्रखंड में चार वर्षों के बाद किसानों ने इन्द्र भगवान की कृपा दृष
स्ावाद सूत्र, अलीगंज(जमुई) : अलीगंज प्रखंड में चार वर्षों के बाद किसानों ने इन्द्र भगवान की कृपा दृष्टि होने पर इस बार धान का फसल कड़ी मेहनत व पूंजी लगाकर किया था और किसानों ने सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति में दिए गए निर्धारित दर पर एवं सब्सिडी देने की घोषणा से उत्साहित होकर सभी धान एसएफसी गोदाम को पहुंचा दिया लेकिन महीने बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं मिल पाए हैं। अब होली आते देख किसानों के मन में बेचैनी होने लगी है।
किसानों के मन में एक सवाल उठने लगा है कि होली जैसे त्योहार में अगर किसानों के द्वारा दिए गए धान के पैसे नहीं मिलते हैं तो रंगों का त्योहार में कहीं बदरंग हो जाएगा क्योंकि किसानों की उम्मीद तो उसी धान पर है। अगर समय पर पैसा नहीं मिलता तो होली का त्योहार फीकी रह जाएगी। किसानों ने बताया कि हम सभी अपने धान को एसएफसी गोदाम पहुंचा दिए है और पैसा के इंतजार में लगे हैं। समय पर पैसा नहीं मिला तो हम लोगों का खुशियों का त्योहार उदासी में बदल जाएगी। खासकर बच्चे का अरमान धरा का धरा ही रह जाएगा। कई किसानों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से राशि भुगतान कराने की मांग किया है।