सुलझे राजनीतिज्ञ थे स्व. फाल्गुनी प्रसाद यादव : नरेन्द्र
संवाद सूत्र, सरौन(जमुई): स्व. फाल्गुनी प्र. यादव सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे। उनके जैसे अनुभवी व्यक्ति क
संवाद सूत्र, सरौन(जमुई): स्व. फाल्गुनी प्र. यादव सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे। उनके जैसे अनुभवी व्यक्ति की अभी समाज व राजनीति जगत को काफी जरूरत थी। उनके निधन से जिले की राजनीति को बड़ी क्षति हुई है। उक्त बातें सूबे के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने शनिवार को पूर्व विधायक स्व. फाल्गुनी प्र. यादव के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कही।
पूर्व विधायक से अपने संबंधों की चर्चा करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई के समान थे तथा उनसे हमारा पारिवारिक संबंध रहा। दिवगंत विधायक के पुत्र सह भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजयशकर यादव व पत्नी एवं पूर्व मुखिया सावित्री देवी को ढाढस बंधाते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राजनीति में अलग-अलग दल में रहकर राजनीति करना एक प्रकिया है लेकिन हमेशा आपके परिवार के सुख-दुख में हम साथ रहेंगे। मौके पर भाजपा नेता गौरीशकर मधुप, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, पूर्व जिला पार्षद पोखन यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, संजीव केशरी, परमेश्वर यादव, शिवजी केशरी, भुनेश्वर पासवान, पंकज कुमार, गोविन्द चैधरी, नित्यानंद राय, शभु केशरी, शकर पासवान, संतु यादव, रंजीत राय, अमित तिवारी, मानिकचंद साव, मिथलेश राय, शालीग्राम पांडेय, शिवनारायण यादव, लक्ष्मण पंडित, बालमुकुंद राय, एकलाल यादव, शेखर सिंह आदि मौजूद थे।
इनसेट
पाकुड़ डीएम भी मिले पीड़ित परिवार से
सरौन : पूर्व भाजपा विधायक स्व. फाल्गुनी प्र. यादव के शोक संतप्त परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को झारखंड के पाकुड़ जिले के डीएम केके दास बटपार गाव पहुंचे। श्री दास दिवंगत विधायक पुत्र, पत्नी सहित अन्य परिजनों से मिले तथा यादव के अचानक हुए निधन की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि आपसे मुझे पूरी हमदर्दी है। पूर्व विधायक से हमारे पारिवारिक संबंध रहे थे। अलग-अलग क्षेत्रों में रहने के बावजूद हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से मैंने अपना एक अविभावक खो दिया है। मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अंगराज राय, नुनधन शर्मा, मनोरंजन पांडेय, शिबु पाडेय, सुरेशचन्द्र गिरि, संतु यादव, बालमुकुंद राय, अंगराज यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।