हथियार के बल लूटपाट का मामला दर्ज
संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): प्रखंड के तेतरियाटाड गाव में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक लोगो द्वारा दो
संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): प्रखंड के तेतरियाटाड गाव में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक लोगो द्वारा दो घरों पर धावा बोलकर मारपीट करने व लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने मारपीट भी की। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाना में दस लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी की रात को गाव के शिवनारायण पंडित सपरिवार खाना खाकर सो रहे थे। उसी समय खैरा थाना क्षेत्र के संतोष राम सहित दस व्यक्ति हथियार लैस होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। गृहस्वामी द्वारा विरोध किए जाने पर सभी जबरदस्ती घर में घुस गए और तोड़-फोड़ करने लगे। इस दौरान गृहस्वामी शिवनारायण पंडित सहित अन्य सदस्यों के साथ मारपीट भी किया। वहीं बगल में स्थित शिवनारायण पंडित के भाई के घर भी तोड़-फोड़ किया। इस दौरान सभी ने घर में रखे बक्से को अपने साथ लेते चले गए जिसमें जमीन का कागजात के अलावे जेवर आदि समान था।