अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी यूनियन गठित
संवाद सूत्र, सोनो(जमुई): प्रखंड के तमाम अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारियों की बैठक रविवार को स्थानीय
संवाद सूत्र, सोनो(जमुई): प्रखंड के तमाम अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारियों की बैठक रविवार को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए एक सशक्त संगठन के निर्माण पर बल दिया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर गठित प्रखंड स्तरीय समिति में राजेंद्र दास को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार आर्य को सचिव तथा विनय कुमार दास को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। लीली सोरेन व महेश दास उपाध्यक्ष बनाए गए जबकि संयुक्त सचिव पद की जिम्मेवारी लुकस सोरेन व किशुन रजक को दी गई है। नंदकिशोर पासवान तथा प्रकाश बौद्ध जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। शभु दास एवं नीलम कुमारी को बतौर राच्य प्रतिनिधि संगठन में शामिल किया गया है। इस मौके पर एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुभाष पासवान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।