संपर्क यात्रा को ले जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक
संवाद सहयोगी, जमुई : मुख्यालय स्थित अतिथि पैलेस के सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष र
संवाद सहयोगी, जमुई : मुख्यालय स्थित अतिथि पैलेस के सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार दास की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि संपर्क यात्रा की तैयारी जिले में शुरू होनी चाहिए। हमारे नेता नीतीश कुमार अब सीधे कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए निकल पड़े हैं। सलाहकार समिति के सदस्य शिवशंकर चौधरी ने कहा कि लोगों में भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए नीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के दौरान हमारे नेता कार्यकर्ताओं से थोड़ा दूर हो गए थे। अब वे सीधे कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए निकल पड़े है। राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य ई. शंभुशरण ने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य संभावित संपर्क यात्रा एवं पार्टी के सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते हुए जनता को जागरूक करना है। उन्होंने बूथ कमेटी बनाने और सभी बूथों से पांच-पांच लोगों के नाम, पता व मोबाइल नम्बर की सूची बनाने पर जोर दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि नीतीश सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है और आज महिलाओं में उनकी पकड़ सबसे मजबूत है। बैठक को पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव रावत, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री भारती कुमारी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अयोध्या राम, चंद्रवंशी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश मंडल, युवा जदयू अध्यक्ष पवन सिंह रावत, करियालाउद्दीन, मुन्ना कुमार, फैयाज अहमद, गोल्डन अंबेडकर, जमुई प्रखंड अध्यक्ष महफूज आलम, किष्टो तांती, भरत राम, सुनील बिंद आदि ने अपने-अपने विचार रखे।