Move to Jagran APP

उदयीमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ महापर्व छठ संपन्न

जागरण न्यूज नेटवर्क, जमुई : कठिन संयम व साधना का महापर्व गुरूवार को उदीयमान सूर्य को शाश्वत अ‌र्ध्य

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 06:10 PM (IST)
उदयीमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ महापर्व छठ संपन्न

जागरण न्यूज नेटवर्क, जमुई : कठिन संयम व साधना का महापर्व गुरूवार को उदीयमान सूर्य को शाश्वत अ‌र्ध्य अर्पण के साथ संपन्न हो गया। इसी के साथ 36 घटे का निर्जला उपवास रखने वाले व्रतधारियों ने प्रसाद ग्रहण कर 'पारण 'का अनुष्ठान पूर्ण किया। बुधवार को अस्ताचलगामी व गुरूवार को प्रकट होते भगवान भास्कर की अ‌र्घ्य अर्चना को ले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा पूरी नेम निष्ठा के साथ घाटों पर दिखा। जमुई के सात घाटों पर व्रतियों ने डूबते व उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर भगवान भास्कर से अच्छाई की कामना की। शहर के हनुमान घाट, त्रिपुरारि घाट, गरसंडा घाट, कल्याणपुर घाट में एसडीओ रमेन्द्र कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निगरानी रखे हुए थे। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष चौकसी बरत रही थी।

prime article banner

बरहट : मलयपुर गांव स्थित आंजन नदी के मुख्य कदम घाट पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। साथ ही कष्ट हरने की कामना की। इसके पूर्व गांव से घाट तक जाने वाली सड़क में दंडवत देकर छठव्रतिया नदी पहुंची। बुधवार को शाम 4:45 बजे से भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने की शुरुआत हुई। नेम, निष्ठा व आस्था के बीच लोगों ने अस्ताचल भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण किया। गुरुवार की सुबह 5:58 बजे उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हुआ। अ‌र्घ्य के बाद बड़ी संख्या में छोटे बच्चों का मुंडन कार्यक्रम भी हुआ। बाद में छठव्रतियों द्वारा घाट पर ही पूजा-अर्चना की गई।

सोनो : सोनो घाट की समुचित साफ-सफाई नहीं कराए जाने से व्रतधारियों को दुश्वारिया झेलनी पड़ी। पर्व के मौैके पर बीडीओ अशोक कुमार, अंचलाधिकारी राजीव कुमार व थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु विभिन्न छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था संधारण को ले मुस्तैद दिखे। इधर बलथर, केवाली, चुरहेत, डुमरी राजपुर, पैरामटिहाना, केशोफरका, महेश्वरी, अगहरा, लखनकियारी, बटिया, गंदर, महुगाय, चरैया आदि के छठ घाटों पर स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व में ही सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था सुदृढ़ की थी।

सिकन्दरा : शिवनाथी पोखर छठ घाट के अलावे विभिन्न घाटों पर प्रशासनिक सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद थी। शिवनाथी पोखर छठ घाट पर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार एवं थानाध्यक्ष रामअवतार पासवान स्वयं दल-बल के साथ मुस्तैद थे। वहीं दूसरी ओर अंचलाधिकारी अमरेन्द्र एवं अवर निरीक्षक ललन राम महादेव सिमरिया छठ घाट का कमान संभाले हुए थे। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी ताकि छठव्रतियों को परेशानी न हो सके। इस महापर्व को लेकर छठ पूजा समिति के द्वारा घाट की साफ-सफाई के साथ घाटों पर विद्युत साज-सच्जा से पाट दिया गया था।

चन्द्रमंडीह : चकाई प्रखंड के नावा आहर, नगड़ी आहर, उदो आहर, महतो आहर, चहबच्चा आहर, महथा आहर तथा नदी के तटवर्ती गावों के लोग अजय नदी में श्रद्धालुओं द्वारा अ‌र्घ्य अर्पण किया। इसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई।

गिद्धौर : उलाई नदी के तट पर दुर्गा मंदिर घाट, बुढ़ीथान घाट एवं कलाली घाट पर छठव्रतियों के सूप एवं डाले पर अ‌र्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं द्वारा नेम और निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। साथ ही साथ कलाली घाट पर निर्मित भगवान सूर्य की प्रतिमा पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा कर पकवान का प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर सभी घाटों पर गिद्धौर पुलिस बल की चौकसी देखी गई।

सिमुलतला : सिमुलतला रेलवे तालाब, टेलवा बाजार स्थित बडुआ नदी के तट के साथ नागवे, असहना, खुरंडा, ढ़ोढ़री, कनौदी, तिलौना, केंदुहार, सियाटाड़ सहित डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा गाव के जल सरोवरों, नदी एवं जोरों में भगवान भास्कर को विधि-विधानपूर्वक अ‌र्घ्य अर्पण किया गया। पर्व को लेकर सिमुलतला रेलवे तालाब सहित पूरा सिमुलतला बाजार को लाइट से सजाया गया था। पूजा के दौरान पुलिस चौकस रही।

झाझा : शहर के गणेशी मंदिर घाट, धोबी घाट, गोशाला घाट, पासवान टोला घाट, चरघरा घाट, सोहजाना घाट, बैजलपुरा घाट सहित अन्य घाटों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। बुधवार को सभी घाटों पर छठ मईया के साथ-साथ सूर्य देवता को पहली अ‌र्घ्य दी गई। वहीं गुरूवार को भक्तों ने दूसरा अ‌र्घ्य दिया। गणेशी मंदिर घाट, धोबी घाट एवं पासवान टोला घाट पर छठ मईया के अलावे सूर्य देवता की प्रतिमा स्थापित की गई है। उक्त स्थलों पर गुरूवार को भव्य मेला का आयोजन किया गया है। पूजा समिति द्वारा गणेशी मंदिर घाट पर बच्चों के लिए झूला, तारा माची आदि की व्यवस्था की गई थी।

सरौन : प्रखंड के चकाई बाजार स्थित नावाआहार रामचन्द्रडीह के महथा आहर, कर्णगढ़ आहर, माधोपुर आहर में भगवान भास्कर सहित देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। यहा अ‌र्घ्य देने के दौरान लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इधर पूजा के दौरान चकाई थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम छठ घाटों पर लगातार गश्त करती नजर आई।

अलीगंज : लोक आस्था के महापर्व छठ उदायीमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ ही सम्पन्न हो गया। अलीगंज प्रखंड के विभिन्न गावों चार दिवसीय अनुष्ठान अस्ताचलगामी सूर्य व उदायीमान के अ‌र्घ्य के साथ ही छठ पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।

----

इनसेट

फोटो- 30 जमुई- 11

होता है जलक्रीड़ा

बरहट : ग्रामीण स्तरीय छठ पूजा पर बरहट में उत्सवी माहौल बन जाता है। गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं और लोग प्रेम और आपसी भाईचारा के साथ पर्व का आनंद लेते हैं। इसकी महत्ता इससे समझी जा सकती है कि मलयपुर में दूसरे समुदाय के कुछ लोग भी छठ पर्व करते हैं। छठ पर्व आते ही परदेशियों के घर आने से खुशियों की बौछार शुरु हो जाती है। छठ के दौरान बच्चे-बूढ़े तक नदी के पानी का आनंद लेते हैं। नदी में एक-दूसरे को गिराने की शुरुआत हो जाती है। लोग दूसरे पर पानी छिंटकर दोस्ती व रिश्तों के डोर को मजबूत करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.