साप्ताहिक गीता ज्ञान महायज्ञ को ले कलश यात्रा
संवाद सूत्र, चकाई(जमुई): श्रीमद भागवत गीता ज्ञान महायज्ञ को लेकर रामचन्द्रडीह पंचायत के छछूडीह मे
संवाद सूत्र, चकाई(जमुई): श्रीमद भागवत गीता ज्ञान महायज्ञ को लेकर रामचन्द्रडीह पंचायत के छछूडीह में गुरूवार को बधाई भवन अयोध्या के पिठाधिश्वर राजीव लोचन शरण जी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा छछूडीह, कोरयिटांड़, लगमा, सिमरिया होते हुए दूबे बाबा स्थान तक गई। जहां सैकड़ों महिलाओं ने कलश में जल भर कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ देव को आमंत्रित किया। फिर कलश लेकर महिलाएं यज्ञस्थल तक आईं। मौके पर यज्ञ आयोजनकर्ता अशोक राय, महेश राय, शालीग्राम राय, पैक्स प्रत्याशी सूरो राय सहित सैंकड़ों लोग मोजूद थे। राजीव लोचन शरण जी महाराज ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से देवत्व शक्ति में वृद्धि होती है। साथ ही असूरी प्रवृित का नाश होता है। इसके अलावा यज्ञ का सत्संग ही मोक्ष का एकमात्र सरल साधन है। बाकि के कर्मकाड से स्वर्ग की प्राप्ति हो सकती है परन्तु मौक्ष नहीं। मौक्ष प्राप्ति के दो आधार हैं एक भक्ति दूसरा सत्संग। उन्होंने कहा कि अयोध्या से आए कलाकार एवं संत रात्रि में संगीतमय प्रवचन के माध्यम से मोक्ष प्राप्ति के मार्ग पर प्रकाश डालेंगे।