Move to Jagran APP

अभिलाषा परिवार ने लिया ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प

संवाद सहयोगी, कटिहार : धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले पर्व दीपावली के अवसर पर पटाखे न च

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 08:43 PM (IST)
अभिलाषा परिवार ने लिया ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प

संवाद सहयोगी, कटिहार : धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले पर्व दीपावली के अवसर पर पटाखे न चलाने की मुहिम छेड़ते हुए स्वयं सेवी संस्था अभिलाषा परिवार ने ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प लिया है। संस्था के सचिव राजेश कुमार सिंह ने इस बार संस्था के माध्यम से लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने को लेकर जागरूक करने का अभियान चलाएगा। संस्था के सचिव ने बताया कि अभिलाषा परिवार के द्वारा विगत कई वर्षो से लोगों को पटाखों से होने वाली दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए ग्रीन दीपावली मनाने का अनुरोध किया जा रहा है। लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा कम ध्वनि वाले पटाखे चलाने का अनुरोध किया है। दीपावली के अवसर पर लोगों द्वारा प्रतिवर्ष पटाखे चलाकर पर्यावरण को प्रदूषित किया जाता है। जहां एक ओर पटाखे के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित होता है। वहीं लोगों में बीमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। पटाखों की आवाज हृदय रोगी, छोटे बच्चे सहित आमलोगों के लिए भी खतरनाक है। पटाखों के निर्माण में बारूद के साथ रंग-बिरंगी कॉपर, लाल रंग, सफेद रंग वाला पोटेशियम, पीले रंग के लिए सल्फर इत्यादि का प्रयोग किया जाता है। जिससे आतिशबाजी के बादबाद वायु को प्रदूषित करते हैं। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है। अभिलाषा परिवार द्वारा इस बार लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोहल्लों में अभियान चलाकर पटाखों के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में संस्था के उपसचिव संजय कुमार, धर्मेद्र कुमार वर्मा, रंजीत साह, विनोद पोद्दार, अजय पासवान, दीपांकर झा, अभिषेक मालाकार, नासीर खान आदि सदस्यों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.