दो बच्चों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 07:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, झाझा : दो बच्चे के सिर पर से मा एवं पिता का साया हट गया। चार माह पूर्व पहले पिता की मौत हो गई और शनिवार को मा भदीया देवी की हत्या अपराधियों ने कर दी। उक्त बातें मृत महिला के पिता अर्जुन पुजहर एवं मा संतरी देवी ने रोते हुए कही। दो-दो बच्चा अनाथ हो गया। मृतका की मा ने कहा कि मेरी पुत्री काफी मेहनती थी। रोज कमाकर अपने बाल-बच्चे को पाल रही थी। उन्होंने कहा कि चार माह पूर्व मेरे दमाद स्व. सम्मर नैया की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। उसके बावजूद मृतका भदीया देवी अपने 10 वर्षीय पुत्री फुदनी कुमारी एवं तीन वर्षीय पुत्र रामचन्दर कुमार का भरण-पोषण कर रही थी। गाव के किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस दोनों बच्चे से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें