एमओ ने किया जब्त केरोसीन मुक्त
संवाद सूत्र, चकाई(जमुई): प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जब्त चार ड्रम केरोसीन की जाच गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मतलूब असगर ने की। जांचोपरान्त उन्होंने बताया कि रामचन्द्रडीह पंचायत के डीलर अवधेश उपाध्याय का वह केरोसीन था। डीलर ने बुधवार को 2915 लीटर केरोसीन का उठाव किया। अन्तिम दो ठेला पर लदा केरोसीन उनके दुकान की ओर जा रहा था। जिस पर डीलर का नाम एवं लाइसेंस नम्बर अंकित नहीं रहने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उसे जब्त किया। श्री उपाध्याय के भंडार एवं उठाव रसीद की जाच के बाद केरोसीन वैद्य पाया गया और उसे मुक्त करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी थोक विक्रेता प्रहलाद राय झाझा को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ड्रम पर डीलर का नाम एवं लाइसेंस नम्बर अंकित नहीं होने के बाद भी यदि सादे ड्रम में केरोसीन दिया गया तो संबंधित डीलर के साथ-साथ आप पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।