जहानाबाद में दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या
घोसी थाना क्षेत्र के मानपुर ईंट भट्ठा पर शनिवार की देर रात दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मोहन कुमार और विजय लाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले था।
By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 01:35 PM (IST)
जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र के मानपुर ईंट भट्ठा पर शनिवार की देर रात दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मोहन कुमार और विजय लाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। व्यवसायी घटना के पीछे नक्सल संगठन का हाथ बता रहे हैं। माना जा रहा है कि लेवी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए मजदूरों की हत्या की गई। वहीं पुलिस इसे पुरानी रंजिश बता रही है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। मौके से कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण नक्सलियों की भूमिका पर संदेह है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें