पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वामी सहजानंद सरस्वती
स्थानीय स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय सह पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी जी।
जहानाबाद। स्थानीय स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय सह पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी जी की पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम संग्रहालय परिसर में स्थित स्वामी जी की आदमकद प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संग्रहालय के सचिव रामवरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है। सामाजिक न्याय के प्रथम उद्योषक एवं आधुनिक भारत के निर्माता के रुप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि उन्होंने किसान मजदूरों के हित के लिए हमेशा संघर्ष किया लेकिन वर्तमान समय में खेती किसानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। संकट से उबरने का एक मात्र उपाय उनके बताए आदर्शों पर चलना ही है। किसान की हालत दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है। लोक आत्महत्या पर विवश हैं। किसानो को अपना अस्तित्व बचाने के लिए देश व्यापी आंदोलन करने की जरुरत है। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी की स्मृति समारोह के अवसर पर दो जुलाई को संग्रहालय परिसर में एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। परिचर्चा का विषय भारत की वर्तमान अर्थ नीति एवं भारतीय किसान होगा। मुख्य वक्ता के रुप में शिव सागर शर्मा एवं राघवशरण शर्मा होंगे। कार्यक्रम में कृष्णकांत शर्मा, विश्वनाथ प्रसाद, मनोज कुमार रंजन, अरुण कुमार आजाद,अर¨बद कुमार , गोपाल शर्मा, जयनारायण ¨सह, राजकिशोर प्रसाद आदि ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।