बेमियादी हड़ताल पर गई सेविका-सहायिका
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:04 AM (IST)
जहानाबाद। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई। संघ के राधा देवी, मीना देवी आदि लोगों ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ही सरकार उपेक्षा कर रही है। हमें मजबूर होकर बेमियादी हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ रहा है। बताया कि हमलोगों को11 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण सेविका-सहायिका तथा उसके परिवार के सामने भूखमरी की स्थिति कायम हो गई है। 16 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल क कारण सभी केंद्रों पर ताले लटके रहे। जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने बताया कि जहानाबाद प्रखंड में 27 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें