एम्बुलेंस कर्मियों का हड़ताल जारी
एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से आरंभ हड़ताल अब भी जारी है।
जहानाबाद। एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से आरंभ हड़ताल अब भी जारी है। तकरीबन एक महीने से हड़ताल पर गए कर्मियों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को 12 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उनलोगों की मांगें पूरी नहीं होगी वे लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। हालांकि कार्यक्रम पदाधिकारी ने उनलोगों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। संघ के जिलाध्यक्ष चितरंजन मिश्रा के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार उनलोगों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। इस मौके पर राज्य सचिव अरविंद कुमार वर्मा, विश्वनाथ कुमार, महेश कुमार तथा प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।