कन्या हाई स्कूल में परिचर्चा का आयोजन
महिलाओं को समाज में वर्तमान स्थिति, आत्म निर्भर इच्छाशक्ति पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 03:05 AM (IST)
जहानाबाद। स्थानीय राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को अलाख इंडियंस टीम द्वारा महिलाओं को समाज में वर्तमान स्थिति, आत्म निर्भर इच्छाशक्ति पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा के दौरान समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के इस दौर में मानसिक रूप से सशक्त बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सफल हासिल करने के लिए उसमें आत्मविश्वास जरुरी है। हर व्यक्ति सफलता तथा विफलता के लिए खुद जिम्मेदार होता है। जिप के पूर्व अध्यक्ष संगीता ¨सह ने ऐसे आयोजनों में शिक्षकों से भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलाख इंडियंस द्वारा यह काफी प्रेरक आयोजन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें